| | |

भोपाल में बदमाशों का आतंक: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पत्थर मारकर तोड़े कांच; CCTV में स्कूटी सवार 2 युवक कैद

भोपाल। राजधानी में बदमाशों की हरकत से लोगों में दहशत का माहौल है। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 11 नंबर स्टॉप पर देर शाम बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पत्थर बरसा दिए। इससे कई गाड़ियों के कांच टूट गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

CCTV में कैद हुए दो बदमाश
घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। इसमें स्कूटी पर सवार दो युवक नजर आ रहे हैं। दोनों गाड़ियों के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना के पीछे की वजह भी पता की जा रही है।

लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से इलाके में डर का माहौल बन रहा है। फिलहाल हबीबगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share