विधानसभा में मन की बात सुनी: अध्यक्ष तोमर ने CAIT कार्यक्रम में जलाया दीप; देश की उपलब्धियों और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। विधानसभा परिसर में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक और गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

देश की उपलब्धियों और जनभागीदारी की बात
‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश में हो रहे सकारात्मक प्रयासों और विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों की जानकारी मिली। कार्यक्रम में जनभागीदारी से जुड़े विषयों को भी सुना गया। विधानसभा परिसर में मौजूद लोगों ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान जनहित और देश के विकास से जुड़े प्रयासों पर चर्चा हुई।

विधानसभा में CAIT के कार्यक्रम का शुभारंभ
मध्यप्रदेश विधानसभा में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), मध्यप्रदेश के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान व्यापारियों और संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।