छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले भाजपा एवं कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

राज्य में विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 23 फरवरी से शुरू होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंगलवार, 24 फरवरी को बजट पेश करेंगे।
बजट सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार, 22 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगी। बैठक में बजट सत्र की तैयारियों, विपक्ष के सवालों के जवाब देने की रणनीति और राज्यसभा में खाली हो रही सीटों को लेकर चर्चा होगी।
वहीं कांग्रेस भी आज, 22 फरवरी को विधायक दल की बैठक कर रही है। यह बैठक डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे राजीव भवन में आयोजित की गई है। बैठक में आगामी बजट सत्र से पहले सरकार को घेरने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का यह बजट सत्र दोनों प्रमुख दलों की रणनीतियों और आगामी राजनीतिक मुकाबलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






