|

निर्मला सीतारमण ने जारी किया असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’

असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।

पार्टी मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संकल्प पत्र का औपचारिक विमोचन किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्घेरिटा, भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत पांडा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में दिलीप सैकिया ने स्वागत भाषण दिया और संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण ने राज्य में भाजपा नीत सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सुरक्षा, आधारभूत ढांचे, शांति और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर राज्य की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आगामी पांच वर्षों में असम के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान सर्बानंद सोनोवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी के विजन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

भाजपा का यह संकल्प पत्र आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति और प्राथमिकताओं को दर्शाता है, जिसमें विकास और जनकल्याण को केंद्र में रखा गया है।

Share

Similar Posts