अनंत चतुर्दशी की झांकियों की तैयारी शुरू: मिल संगठनों को निगम देगा आर्थिक सहयोग; 5 संगठनों को बांटे 10 लाख रुपए

इंदौर। अनंत चतुर्दशी की ऐतिहासिक झांकी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए इंदौर नगर निगम ने आर्थिक सहयोग दिया है। निगम की ओर से शहर के पांच मिल संगठनों को 2-2 लाख रुपए के चेक वितरित किए गए।
5 संगठनों को मिले चेक
निगम ने हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, कल्याण मिल, मालवा मिल और राजकुमार मिल संगठनों को यह राशि दी। झांकी परंपरा को बनाए रखने और इसे आगे बढ़ाने में इस राशि का उपयोग किया जाएगा।

महापौर बोले- झांकियां देती हैं सामाजिक संदेश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की झांकियां केवल धार्मिक आयोजन नहीं हैं। इनमें शहर की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। झांकियों के जरिए सामाजिक सरोकारों का संदेश भी दिया जाता है।
ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास
अनंत चतुर्दशी पर इंदौर में निकलने वाली झांकियां शहर की पहचान का हिस्सा हैं। नगर निगम की ओर से आर्थिक सहयोग देकर इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।