|

एआई से पूछ रहे घर के इंटीरियर के आईडिया, डोपामाइन और क्वाइट लक्ज़री सबसे ज्यादा ट्रेंड में

एआई आने से सिर्फ करियर ही नहीं बल्कि लोगों की सोच पर भी गहरा असर हुआ है। अब अपने सपनों के घर का इंटीरियर कैसा दिखे, किस तरह बने इसके लिए भी एआई की मदद ली जा रही है। इंटीरियर को लेकर दो एकदम अलग-अलग पसंद मार्केट में देखने को मिल रही है। पहली पसंद बिलकुल रंगबिरंगी डोपामाइन थीम पर आधारित है तो दूसरी थीम कम सामान, लाइट थीम और न्यूट्रल रंगो से सजी क्वाइट लक्ज़री। यह बदलाव पिछले डेढ़-दो सालों से देखा जा रहा है। अब लोग पिंटरेस्ट या इंस्टाग्राम से आईडिया लेकर इंटीरियर डिज़ाइनर के पास जाते है और ठीक वैसा ही डिज़ाइन अपने घर में बनवाते है ।

वाइब्रेंट लुक के लिए बेस्ट डोपामाइन स्टाइल

डोपामाइन स्टाइल में गहरे रंग जैसे हरा, नीला, पीला, गुलाबी, लाल इस तरह के रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इस स्टाइल का इस्तेमाल घर को वाइब्रेंट लुक देने के लिए किया जाता है। मूड अच्छा करने और हर कोने को एक अलग सजवाट देने के लिए यह स्टाइल आज-कल काफी पसंद की जा रही है।

कम सामान और हल्के रंगों से भी ख़ास दिख रहे क्वाइट लक्ज़री वाले घर

क्वाइट लक्ज़री थीम में बनने वाले घर को इस तरह डिज़ाइन किया जाता है जिससे वो कम सामान और हल्के रंगों में भी खूबसूरत दिखे। इस तरह के घरों में कम सामान, हल्के रंग, साफ़ सुथरा लेआउट, सॉफ्ट लाइटिंग और आरामदायक फर्नीचर का इस्तेमाल किया जाता है। इस थीम का मकसद होता है कि घर में आते ही आपको आराम वाली वाईब और सुकून महसूस हो।

1-3 हज़ार रूपये प्रति वर्गफीट तक होता है खर्च

इन दोनों ही स्टाइल में लगभग 1-3 हज़ार रूपये प्रति वर्गफीट का खर्च आता है। क्वाइट लक्ज़री में जहाँ ज्यादा ध्यान सामान की क्वालिटी पर दिया जाता है वही डोपामाइन स्टाइल में रंगों और घर के लुक्स का विशेष ध्यान रखा जाता है। डोपामाइन स्टाइल की सिर्फ एक कमी है कि इसे ज्यादा लम्बे समय तक नहीं रखा जा सकता है। समय के साथ आपको यह थीम बदलनी पड़ सकती है।

Share