| | |

भोपाल में विधायक ने बांटी शक्कर: बोले- महंगाई से कम हुई त्योहार की खुशियां; बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बहनों को शक्कर के पैकेट बांटे। बढ़ते दामों के बीच त्योहार की मिठास कम न हो, इसके लिए उन्होंने बहनों को यह गिफ्ट दिया।

रक्षाबंधन के त्योहार पर घरों में मिठाइयों और पकवानों की खास तैयारी होती है। लेकिन बढ़ती महंगाई का असर आम परिवारों की रसोई और त्योहार की तैयारियों पर भी देखने को मिल रहा है।

बहनों को शक्कर के पैकेट बांटे
इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक आरिफ मसूद ने अपनी बहनों को शक्कर के पैकेट बांटे। उनका कहना है कि यह छोटा-सा उपहार महंगाई के बीच बहनों के लिए राहत का जरिया बने और रक्षाबंधन की खुशियों में मिठास बनी रहे।

सरकार पर लगाए महंगाई बढ़ने के आरोप 
विधायक आरिफ मसूद ने कहा यह मेरा कर्तव्य है हमारी बहने रक्षाबंधन का त्योहार अच्छे से मनाए। मैं देख रहा हूं कि भाजपा हमेशा त्योहारों के समय ऐसा कुछ करती है जिससे लोगों की खुशियां कम हो जाए। भाजपा कहती थी कि उनके राज में अच्छे दिन आएंगे लेकिन आज चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे है। भाजपा के नेता कह रहे है कि दाम और बढ़ने चाहिए। यह प्रदेश सरकार की हालत है।

Share