इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर के एलआईजी चौराहे पर युवतियों में मारपीट: देर रात नशे में विवाद के बाद लात-घूंसे चले; वीडियो वायरल

इंदौर । एलआईजी चौराहे पर देर रात दो युवतियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां नशे की हालत में थीं। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सड़क पर जमा हो गई भीड़
वायरल वीडियो में दोनों युवतियां एक-दूसरे के साथ लात-घूंसे मारती नजर आ रही हैं। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। मारपीट के दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
विवाद की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल दोनों युवतियों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।