झाबुआ में स्टंटबाजों और मॉडिफाइड साइलेंसर की आवाज बंद: 11वाहन पर 15 हजार का जुर्माना; CCTV कैमरों के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर

झाबुआ। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस चला रही अभियान। यातायात पुलिस ने इस पर रोक लगाई और इस पर कार्रवाई की। पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। साथ ही 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। वाहनों में लगे अवैध साइलेंसर मौके पर ही निकलवाकर जब्त किए गए।
CCTV और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
यातायात पुलिस अब सड़क के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रख रही है। पुलिस के अनुसार, यदि कोई वाहन चालक खतरनाक तरीके से स्टंट करता, तेज रफ्तार से वाहन चलाता या यातायात नियमों का उल्लंघन करता नजर आता है, तो वीडियो और फोटो के आधार पर उसकी पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे CCTV कैमरों से भी यातायात नियम तोड़ने वालों की निगरानी की जा रही है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तेज आवाज वाले साइलेंसर, स्टंटबाजी और हुड़दंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि आमजन की शांति और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजय, विजय अमलियार तथा आरक्षक संतोष, सुरेश और अंकित की सराहनीय भूमिका रही।