|

महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा: नर्मदा जल लेकर बंकट बिहारी मंदिर पहुंचीं श्रद्धालु; 5वीं बार आयोजन

धार । जिले के धरमपुरी में सावन सोमवार के मौके पर बंकट बिहारी मंदिर की महिला मंडल ने कावड़ यात्रा निकाली। रविवार को नर्मदा तट से शुरू हुई यात्रा मंदिर परिसर तक पहुंची। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कावड़ लेकर यात्रा में हिस्सा लिया।

पांचवीं बार निकली महिला कावड़ यात्रा
महिला समिति के नेतृत्व में यह कावड़ यात्रा लगातार पांचवें साल निकाली गई। इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। कावड़ लेकर चल रही महिलाएं भगवान शिव और बंकट बिहारी की भक्ति में लीन नजर आईं।

जय भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मार्ग
यात्रा के दौरान पूरे रास्ते ‘जय भोलेनाथ’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नगर में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महिला श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई।

नर्मदा जल से किया भगवान शिव का अभिषेक
कावड़ यात्रा मंदिर परिसर पहुंचने के बाद महिला श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल से भगवान का जलाभिषेक किया। इसके बाद विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Share