|

दिल्ली में इंदौर के खिलाड़ियों का दम: उत्कर्ष प्रजापति ने जीता कांस्य पदक

इंदौर। तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में वॉरियर जर्नी डोजो इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में इंदौर के 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 2 कांस्य पदक हासिल किए।

फेडरेशन के सहयोग से उत्कर्ष ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में वॉरियर जर्नी कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेकेएफआई) द्वारा खिलाड़ी उत्कर्ष प्रजापति को स्पॉन्सर किया गया। फेडरेशन से मिले सहयोग को अपनी मेहनत से सार्थक करते हुए उत्कर्ष ने शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीता।

खिलाड़ियों को दी गई बधाई
उत्कर्ष की सफलता पर डब्ल्यूजेकेएफआई अध्यक्ष प्रशांत सरीन, महासचिव तौहीद अंसारी, मध्यप्रदेश स्टेट हेड हरिओम परमार, हेड कोच जसप्रीत सिंह एवं वॉरियर जर्नी डोजो इंदौर के कोच एवं इंस्ट्रक्टर करण साहू ने बधाई दी।

Share