इंदौर में नए तौल कांटे लगेंगे, किसानों को मिलेगी तेज तुलाई की सुविधा : कलेक्टर शिवम वर्मा
इंदौर में मंडी व्यवस्था को और सुचारु बनाने के लिए नए तौल कांटे लगाए जाएंगे। इस पहल से किसानों को तुलाई के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि नए तौल कांटों के लगने से किसानों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जितने अधिक कांटे होंगे, उतनी ही जल्दी फसल की तुलाई हो सकेगी, जिससे किसानों का समय बचेगा और उन्हें सहूलियत मिलेगी।
कलेक्टर ने बताया कि इसके लिए टेंडर और अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही नए कांटे लगने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस व्यवस्था को शीघ्र लागू किया जाए ताकि किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
नए तौल कांटों के लगने से मंडी में खरीद प्रक्रिया और अधिक सरल और तेज होगी। किसानों ने भी प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और इसे लाभकारी पहल बताया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व वन्यजीव दिवस (3 मार्च) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन और जैव विविधता के महत्व पर जोर देते हुए सभी से प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को गुना जिले को 1189 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जिले में औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत करने और रोजगार सृजन के उद्देश्य से विभिन्न परियोजनाओं का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री 1059 करोड़ रुपये की लागत…
Indore और Mumbai के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने 09085/09086 मुंबई सेंट्रल-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को पुनः विस्तारित कर दिया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के…
इंदौर। जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार नागरिकों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने वार्ड क्रमांक-76 स्थित संपत हिल्स कॉलोनी में रहवासियों से संवाद किया और वर्षा जल संरक्षण तथा भूजल पुनर्भरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। महापौर…