इंदौर में नए तौल कांटे लगेंगे, किसानों को मिलेगी तेज तुलाई की सुविधा : कलेक्टर शिवम वर्मा
इंदौर में मंडी व्यवस्था को और सुचारु बनाने के लिए नए तौल कांटे लगाए जाएंगे। इस पहल से किसानों को तुलाई के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि नए तौल कांटों के लगने से किसानों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जितने अधिक कांटे होंगे, उतनी ही जल्दी फसल की तुलाई हो सकेगी, जिससे किसानों का समय बचेगा और उन्हें सहूलियत मिलेगी।
कलेक्टर ने बताया कि इसके लिए टेंडर और अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही नए कांटे लगने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि इस व्यवस्था को शीघ्र लागू किया जाए ताकि किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
नए तौल कांटों के लगने से मंडी में खरीद प्रक्रिया और अधिक सरल और तेज होगी। किसानों ने भी प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और इसे लाभकारी पहल बताया है।
मध्य प्रदेश में आज गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश की प्रक्रिया का अहम चरण पूरा होगा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा गुरुवार दोपहर 2 बजे शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। यह लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी, जिसका सीधा…
मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक चर्चा का केंद्र बन गई है। यहां आयोजित महाआरती, महाअर्चन और महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं का मानना है कि राजा भोज द्वारा स्थापित भोजशाला…
इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में स्थित मां अहिल्या की स्मारक पर आज सामाजिक चेतना और स्वच्छता का संदेश देखने को मिला। गोलू शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ स्मारक पर जल अभिषेक किया और इसके बाद सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और उपस्थित…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए स्थायी “आजीविका मार्ट” आज खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश…