अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय क्रमांक-2 में महाआरती और 3000 कन्याओं का पूजन

इंदौर, 29 सितम्बर 2025।
शासकीय सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में सोमवार को भव्य दुर्गा उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की महाआरती से हुई। इस अवसर पर 3000 कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन प्रसादी के साथ उपहार भी वितरित किए गए।
विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक रंग-बिरंगी ड्रेस पहनकर गरबा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संयोजन सुषमा राठौर और धीरेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया।

Share

Similar Posts