यस बैंक ने कामकाजी महिलाओं के लिए लॉन्च किया ‘यस इसेंस महिला वेतन खाता’

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले कामकाजी महिलाओं के लिए एक विशेष वेतन खाता पेश किया है। इस नए खाते का नाम रखा गया है ‘यस इसेंस महिला वेतन खाता’।
बैंक ने बताया कि यह खाता खासतौर पर उन महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो नौकरी या प्रोफेशनल काम के जरिए अपनी आय अर्जित करती हैं। खाते के जरिए महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, जीवनशैली विशेषाधिकार और संपत्ति सृजन जैसी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।
खाते की प्रमुख सुविधाएं:
पहले वर्ष के लिए विशेष मुफ्त लॉकर सुविधा
एक वर्ष के लिए पांच लाख रुपये तक का टॉप-अप स्वास्थ्य कवर
वर्ष में एक बार वार्षिक निवारक स्वास्थ्य जांच
यस बैंक का कहना है कि यह खाता महिलाओं को बेहतर बैंकिंग अनुभव देने के साथ-साथ उनके वित्तीय भविष्य को मजबूत बनाने में भी मदद करेगा। इस पहल के माध्यम से बैंक कामकाजी महिलाओं की आर्थिक और जीवनशैली संबंधी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।






