रील लाइक विवाद पर यामी गौतम ने दी सफाई, बोलीं– गलती से हो गया था लाइक

Yami Gautam आमतौर पर विवादों से दूर रहने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, लेकिन हाल ही में वह सोशल मीडिया पर एक विवाद में घिर गईं। दरअसल, एक पोस्ट को लाइक करने के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। मामला बढ़ता देख अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि संबंधित पोस्ट उन्होंने जानबूझकर लाइक नहीं की थी, बल्कि संभव है कि वह गलती से क्लिक हो गई हो।

कृति सैनन की पोस्ट लाइक करने पर हुआ विवाद

हाल ही में हुए Zee Cine Awards में Kriti Sanon को फिल्म Tere Ishk Mein के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कृति को ट्रोल करते हुए कहा कि इस सम्मान की असली हकदार Yami Gautam थीं, जिन्होंने फिल्म Haak में अपने अभिनय से काफी प्रशंसा हासिल की थी।

इसी दौरान कृति के खिलाफ एक पोस्ट को यामी द्वारा लाइक किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।

यामी ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद Yami Gautam ने अपनी पोस्ट में लिखा,
“मुझे पता चला कि मैंने एक ऐसी रील को लाइक कर दिया है जो किसी दूसरे अभिनेता के प्रति अपमानजनक है। हमें रोज कई पोस्ट में टैग किया जाता है और यह भी उसी तरह का एक टैग लगा कंटेंट लगा। मैंने पहले ही पुरस्कार समारोहों को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है और मैं फिलहाल अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।”

यामी के इस स्पष्टीकरण के बाद कई प्रशंसकों ने उनका समर्थन किया और कहा कि अभिनेत्री को बेवजह विवादों में घसीटा जा रहा है।

Share

Similar Posts