ऑल इंडिया आईपीएससी एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का दम: सान्वी और निहारिका ने 100 मीटर में जीता गोल्ड; जैवलिन से हाई जंप तक हुए फाइनल

इंदौर। एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की सान्वी सिंह ने 100 मीटर बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी एथलेटिक्स टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमराल्ड की ही निहारिका उपाध्याय ने 100 मीटर बालिका अंडर-19 में अव्वल रहकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लॉरेंस स्कूल, लवडेल की डेचम्मा अपोना पी. 100 मीटर बालिका अंडर-17 में विजेता बनीं। दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले हुए।
100 मीटर में सान्वी और निहारिका चैंपियन
100 मीटर बालिका अंडर-14 फाइनल में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की सान्वी सिंह ने 14.33 सेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर की इरा नायर 14.99 सेकंड के साथ दूसरे तथा मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय की शनाया 15.39 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
बालिका अंडर-19 फाइनल में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की निहारिका उपाध्याय ने 14.08 सेकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। लॉरेंस स्कूल, लवडेल की शिविका अयप्पा 14.71 सेकंड के साथ दूसरे तथा मेयो कॉलेज, अजमेर की अभिश्री सरजोल्टा 15.28 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

अंडर-17 में डेचम्मा अव्वल
अंडर-17 फाइनल में लॉरेंस स्कूल, लवडेल की डेचम्मा अपोना पी. ने 13.62 सेकंड के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की अनुष्का मेंढे 14.08 सेकंड के साथ दूसरे तथा लॉरेंस स्कूल, लवडेल की एम. आर्या 14.31 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
800 मीटर अंडर-19 में आद्या को स्वर्ण
800 मीटर बालिका अंडर-19 में लॉरेंस स्कूल, लवडेल की आद्या साहू ने स्वर्ण पदक जीता। मेयो कॉलेज, अजमेर की आन्या अग्रवाल दूसरे और द हैदराबाद पब्लिक स्कूल की महनिया वी. सुब्रमण्यन तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर अंडर-17 फाइनल में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर की पूजा बिश्नोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डेली कॉलेज, इंदौर की अन्वी जैन दूसरे तथा लॉरेंस स्कूल, लवडेल की एस. नीला मुकिल तीसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर हर्डल्स में ग्रेस मार्टिन प्रथम
400 मीटर हर्डल्स बालिका अंडर-19 फाइनल में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की ग्रेस मार्टिन ने 15.14 के समय के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय की सुनीधि शर्मा दूसरे तथा लॉरेंस स्कूल, लवडेल की दिव्यांशिनी एस. तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 फाइनल में लॉरेंस स्कूल, लवडेल की वाई. जे. अध्युत ने 16.19 के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हाई जंप में याना चैंपियन
हाई जंप बालिका अंडर-19 फाइनल में डेली कॉलेज, इंदौर की याना जैन ने 1.35 मीटर की ऊंचाई के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेयो कॉलेज, अजमेर की अनिशा लड्ढा दूसरे तथा डेली कॉलेज, इंदौर की अमायरा कौर चड्ढा तीसरे स्थान पर रहीं।
शॉटपुट 3 किलोग्राम बालिका अंडर-14 फाइनल में लॉरेंस स्कूल, लवडेल की पोथम तन्वी ने 8.00 मीटर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की तेजस्वी चेलानी दूसरे तथा द हैदराबाद पब्लिक स्कूल की पेंटारेड्डी संविता रेड्डी तीसरे स्थान पर रहीं।
जैवलिन थ्रो में सिमरन विजेता
जैवलिन थ्रो 500 ग्राम बालिका अंडर-17 फाइनल में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय की सिमरन ने 19.30 मीटर के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। डेली कॉलेज, इंदौर की वृंदा राठौर दूसरे तथा एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की देविशी तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं।
जैवलिन थ्रो 500 ग्राम बालिका अंडर-19 फाइनल में एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की निहारिका उपाध्याय ने 27.19 मीटर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर में डोली ने बाजी मारी
400 मीटर बालिका अंडर-14 फाइनल में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय की डोली पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्ल