विप्लब कुमार देब MP के नए प्रदेश प्रभारी; बृजगोपाल लोया बने मीडिया प्रभारी; राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान

नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को सभी राज्यों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति का ऐलान किया। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची में कई राज्यों की जिम्मेदारियां नए नेताओं को दी गई हैं।
बृजगोपाल लोया को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। सूची के मुताबिक स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के नाम भी शामिल
इस सूची में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के नाम भी शामिल हैं। इन तीनों राज्यों के लिए नियुक्तियों की घोषणा पार्टी ने पहले ही 18 अगस्त को कर दी थी। उस समय विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी बनाया गया था।




रुण चुघ होंगे गुजरात के प्रभारी
इसी तरह सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया था। पार्टी ने उस समय कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी।