उज्जैन में कांवड़ियों ने तोड़े बेरिकेड: सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट, 7 घायल; मंदिर समिति ने जारी किया CCTV फुटेज

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में कुछ कांवड़ यात्रियों और अन्य लोगों ने नंदी हॉल में लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी। व्यवस्थाओं के लिए लगाए गए बाकी के बैरिकेड्स को भी तोड़ दिया।
इस दौरान लोगों ने दान पेटियों को भी इधर-उधर किया गया। कुछ लोगों ने जबरदस्ती, बेरिकेड हटाकर गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की।
उन्हें रोकने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों के साथ भी लोगों ने हाथापाई और मारपीट की। इसमें दो सुरक्षाकर्मियों भी घायल हो गए। एक सुरक्षाकर्मी के सिर से खून भी निकलने लगा।
100 कांवड़िए दर्शन के लिए आए थे
सावन खत्म होने में अब कुछ दिन ही बचे है। महकाल के दर्शन करे रोज हजारों कांवड़िए और भक्त महकाल मंदिर आ रहे है। आज भी 100 कांवड़िए दर्शन के लिए आए थे। इस दौरन कांवड़ियों और कुछ भक्तों ने मंदिर की सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया।
गर्भगृह में घुसने की कोशिश
मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, कुछ लोगों ने नंदी हॉल में लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और व्यवस्थाओं के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को भी तोड़ दिया। इस दौरान दान पेटियों को भी इधर-उधर किया गया। कुछ लोगों ने जबरदस्ती गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश भी की।


चार सुरक्षाकर्मी घायल
व्यवस्था प्रभावित कर रहे लोगों को रोकने के लिए मंदिर में मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उन्हे रोकने का प्रयास किया। इसी किसी भक्त ने उनपर भी हमला कर दिया। हमले में 7 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है। कर्मचारियों के हाथ, पैर, सिर और पेट में चोट आई है।


नियमानुसार होगी कार्रवाई
घटना के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CCTV कैमरे के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है। समिति की ओर से कहा गया है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़, बैरिकेडिंग तोड़ने, मंदिर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने या निर्धारित दर्शन व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घायलों के नाम..

शांतिपूर्ण तरीके से करें दर्शन
मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से बाबा महाकाल के दर्शन करें।
30 लोगो पर एफआईआर दर्ज
थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मंदिर में कावड़ यात्रियों के द्वारा मारपीट करने पर महाकाल थाना पुलिस ने सचिन मराठा निवासी इंदौर सहित 30 लोगो पर उत्त्पात मचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।