| | |

धार में अकीदत के साथ निकला 1501वां जलसा-जुलूस: जनसैलाब उमड़ा; जगह-जगह तकसीम हुआ तबर्रुक

धार। ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर धार शहर में 1501वां जलसा और जुलूस अकीदत और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान अमन और भाईचारे का माहौल नजर आया। शहर काजी वकार सादिक ने इस मौके पर देश और प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआएं की।

12 दिनों से चल रहे थे कार्यक्रम
सीरातुन्नबी कमेटी की ओर से पिछले 12 दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। रेहमत मस्जिद परिसर, शीरी नगर कॉलोनी और इस्लामपुरा में उलमाओं ने नबी की शान में बयान पेश किए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

मुख्य जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
12वें दिन ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर शहर में मुख्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग पर उत्साह और अकीदत का माहौल रहा। जगह-जगह समाज की ओर से तबर्रुक भी तकसीम किया गया। लोगों ने भाईचारे के साथ आयोजन में हिस्सा लिया।

पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद
आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। नगरपालिका ने भी साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था और लोगों के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

खबर से जुड़ी और तस्वीरें देखें:

 

Share