हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 325 अंक उछला
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 325 अंक उछला
घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर शुरुआत की। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में संभावित प्रगति के संकेतों के बीच निवेशकों का रुझान सकारात्मक नजर आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 325 अंक उछला, जबकि निफ्टी में भी करीब 90 अंकों की तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती
BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 324.95 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 75,508.31 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
वहीं, Nifty 50 96.10 अंक यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 23,750.80 के स्तर पर ट्रेंड करता नजर आया।
बैंक और रियल्टी शेयरों में खरीदारी
आज के कारोबार में बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निवेशकों का फोकस फिलहाल वैश्विक हालात और कच्चे तेल की कीमतों पर बना हुआ है।
रुपये में मामूली मजबूती
शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 96.30 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता में प्रगति का इंतजार कर रहे हैं, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर भी पड़ सकता है।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
उल्लेखनीय है कि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 135.03 अंक यानी 0.18 फीसदी गिरकर 75,183.36 के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं, निफ्टी 4.30 अंक यानी 0.018 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 23,654.70 के स्तर पर बंद हुआ था।






