|

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा का भव्य रुद्राभिषेक: 100 से अधिक जोड़ों ने की पूजा; पंडित देवेश्वरजी जोशी ने बताया महत्व

इंदौर। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा इंदौर एवं गौतम आश्रम ट्रस्ट, सुदामा नगर के सहयोग से सावन माह के भौम प्रदोष पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन सुदामा नगर स्थित गौतम आश्रम में संपन्न हुआ।

आचार्य पंडित श्री देवेश्वरजी जोशी के आचार्यत्व में संपूर्ण पूजन शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ पूर्ण कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा संत श्री ऋषभ देव जी महाराज उपस्थित रहे।

इस धार्मिक आयोजन में 100 से अधिक जोड़ों तथा 100 एकल वरिष्ठ व युवा श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम में शिव तांडव आरती के पश्चात सामूहिक महाप्रसादी का वितरण किया गया।

दंपतियों और मातृशक्ति ने की पूजा 
पंडित देवेश्वरजी जोशी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भौम प्रदोष पर अभिषेक के महत्व और पूजन के शास्त्रीय उद्देश्यों की जानकारी दी। आयोजन में सैकड़ों दंपतियों और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर सभा की ओर से गंगाजल, शिवलिंग, पूजा सामग्री, पुष्प, बिल्वपत्र, शमी पत्र एवं पंचामृत की व्यवस्था की गई थी। बुजुर्गों की सुविधा के लिए टेबल-कुर्सी एवं युवाओं के लिए हाल में बैठकर पूजन की विशेष व्यवस्था रखी गई।
गणेश पूजन से हुआ शुभारंभ 
पूजन का शुभारंभ गणेश और नवग्रह पूजन से हुआ। पंडित सोमेश्वर जोशी ने मंच संचालन के साथ रुद्र पाठ का वाचन किया। इसके पश्चात पंडित विश्वजीत शर्मा द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। पूजा में बैठे लोगों ने पूज्य श्री देवेश्वरजी जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास के किया स्वागत
कार्यक्रम में नगर सभा अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास, विनोद त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय और कमलेश तिवारी ने अतिथियो एवं आचार्यश्री का स्वागत किया। पुरुषोत्तम तिवारी द्वारा शुद्ध गाय का दूध एवं योगेंद्र जोशी द्वारा फल (केले) का प्रसाद वितरित किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में अखिल दुबे, शैलेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, मनोज गोपाल शर्मा, मनीष दुबे, प्रेमलता उपाध्याय, टीना शर्मा, मास्टर भव्य तिवारी, प्रभव जोशी, शिवांश दुबे और वंशिका तिवारी ने पूरे समय जल, दूध, बिल्वपत्र, पुष्प और पूजा सामग्री वितरण की व्यवस्था संभालकर सेवा प्रदान की।

यह लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर गौतम आश्रम ट्रस्ट के विनोद त्रिपाठी, नंदकिशोर उपाध्याय, मनोहर उपाध्याय, महेश उपाध्याय, अरविंद तिवारी, माया शर्मा, रंगीमा जोशी, करुणा शर्मा, अनिता जोशी, चंद्रकांता शर्मा, इंदिरा जोशी, सतीश व्यास, विवेक व्यास, आनंद मोहन तिवारी, मधुसूदन तिवारी और नंदकिशोर शर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नगर सभा अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास ने सभी सहयोगियों, आचार्यों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण की।
Share