| |

सलमान के नए पोस्ट से चौंके फैंस, दमदार बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए लिखा- “सलमान खान डर गया… हम्म्म।

छात्र आंदोलन को सपोर्ट करने और सोनम वांगचुक को अनशन खत्म करने की सलाह देने के बाद से सोशल मीडिया पर सलमान को लेकर की मीम बनाए जा रहा हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई तंज कस रहा है। इसी बीच सलमान के एक और पोस्ट ने इस मीम वॉर को हवा दे दी है। सलमान ने रात 3 बजे एक क्रिप्टिक पोस्ट कर लिखा- ‘जो डर गया, वो मर गया।’

सलमान खान डर गया…

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। फोटो में वह जिम में दिख रहा है और अपने सिक्स पैक एब फ्लॉन्ट कर रहे है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है “सलमान खान डर गया… हम्म्म। जो डर गया वो मर गया।” इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए है। 60 साल की उम्र में सलमान के ऐसे ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया है।

‘घर वापस जाने’ की सलाह पर हुए ट्रोल

बता दें कि पोस्ट से ठीक पहले सलमान ने बीइंग ह्यूमन कप के साथ अपना एक फोटो शेयर किया था और इसके कैप्शन में उन्होंने छात्रों को घर वापस जाने कि सलाह दी थी जिस वजह से वह काफी ट्रोल भी हुए थे। इसके बाद उनका यह पोस्ट इस तरफ इशारा करता है कि वह किसी तरह की ट्रोलिंग से डरेंगे नहीं।

Share