|

सलमान का लुक देखकर हैरान हुए फैंस, कहा- धर्मेंद्र जैसे दिख रहे

हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो काफी कमजोर दिख दे रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने उनके स्वास्थ को लेकर चिंता जताई है। हाल ही में वो मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुए थे तब से उनका वीडियो काई वायरल हो रहा है।

मातृभूमि को लेकर चर्चा में है सलमान

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए है जिसमे उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी दिखाई देगी। उनकी ऐसी हालत देखकर काफी फैंस यह अंदाजा लगा रहे है कि यह शायद उनकी नई फिल्म का लुक हो सकता है। कुछ यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि सलमान खान की बढ़ती उम्र की वजह से ऐसा हुआ होगा। हालांकि इस मामले पर अभिनेता या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वह धर्मेंद्र के जैसे उम्रदराज लग रहे

सलमान खान के लुक को लेकर एक यूजर ने लिखा ‘सलमान खान को क्या हुआ? पहले मुझे लगा कि वह सलमान खान नहीं है, फिर मैंने शेरा को देखा। वह धर्मेंद्र के जैसे उम्रदराज लग रहे हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘दोस्तों सलमान खान को क्या हुआ है? उनका चेहरा देखिए, वह दादा की तरह लग रहे हैं। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं।’

 

Share