सलमान खान ने कहा- 500 सेमी-पर्मानेंट घर बनवाएंगे; असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे भूमि और रणदीप

मुंबई। असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद करेंगे अभिनेता सलमान खान। कहा पुनरनिर्वास मे लोगों की करेंगे मदद । विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सलमान खान सामाजिक संस्था ग्लोबल सिख्स के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 500 सेमी-पर्मानेंट घर बनवाएंगे।

संस्था पहले से ही असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है। अभिनेता रणदीप हुड्डा भी इन प्रयासों से जुड़े हुए हैं और राहत सामग्री वितरण सहित कई गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

वहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई और उनका हालचाल जाना।

पुनर्वास पर विशेष फोकस
रिपोर्टों के मुताबिक, राहत अभियान के दूसरे चरण में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। असम के शिवसागर जिले के नेपाली खुटी गांव सहित कई इलाकों में अब तक 220 से अधिक सेमी-पर्मानेंट घर तैयार किए जा चुके हैं। ये घर स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बांस और टिन जैसी सामग्री से बनाए जा रहे हैं।

एक घर पर 35 से 40 हजार रुपये का खर्च
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रत्येक सेमी-पर्मानेंट घर के निर्माण पर लगभग 35 से 40 हजार रुपये का खर्च आता है। इसी जानकारी के बाद सलमान खान ने 500 घरों के निर्माण में सहयोग देने का निर्णय लिया। संस्था के स्वयंसेवक लगातार प्रभावित परिवारों के लिए आवास तैयार करने में जुटे हैं।

भूमि और रणदीप भी राहत कार्य में सक्रिय
भूमि पेडनेकर ने राहत अभियान के दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं रणदीप हुड्डा ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से भी अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

अन्य कलाकारों ने भी की मदद की अपील
असम में आई बाढ़ को लेकर बॉलीवुड के कई कलाकार लोगों से आगे आकर सहायता करने की अपील कर चुके हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट, गायक गुरु रंधावा, अभिनेत्री राशि खन्ना समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से राहत कार्यों में सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया है

Share