रूस में चुनाव के आखिरी दिन बड़ा ड्रोन हमला: मॉस्को में 2 की मौत; ऑयल रिफाइनरी को नुकसान

मॉस्को। रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़ा ड्रोन हमला हुआ। हमले में 2 लोगों की मौत हुई है। शनिवार से अब तक रूस ने 1,600 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की ओर आ रहे थे।

मॉस्को की एक बड़ी ऑयल रिफाइनरी को भी नुकसान पहुंचा है। रिफाइनरी के पास धमाके और धुएं का गुबार देखा गया। रूसी अधिकारियों ने नुकसान की पूरी जानकारी नहीं दी है। यूक्रेन की ओर से इस हमले पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

21 मंजिला इमारत से टकराया ड्रोन
मॉस्को क्षेत्र में एक ड्रोन 21 मंजिला इमारत से भी टकराया। इसके बाद इमारत में आग लग गई। करीब 400 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें 70 बच्चे भी शामिल थे।

चुनाव के आखिरी दिन हुआ हमला
रूस में संसदीय चुनाव 18 से 20 सितंबर तक हो रहे हैं। रविवार को मतदान का आखिरी दिन था। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने के हमले के बाद पहला संसदीय चुनाव है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चुनाव को यूक्रेन युद्ध में लड़ रहे रूसी सैनिकों के समर्थन से जोड़कर पेश किया है।

रूस ने चुनाव में दखल का लगाया आरोप
मॉस्को के मेयर ने आरोप लगाया कि ड्रोन हमला चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि हमला चुनाव रोकने में सफल नहीं हुआ।

रूसी अधिकारियों ने इससे पहले ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम पर साइबर हमले का भी दावा किया था। हालांकि, इन हमलों के पीछे यूक्रेन की भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ज्यादातर युद्ध विरोधी उम्मीदवार चुनाव से बाहर
रूस में कई युद्ध विरोधी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाए। याब्लोको पार्टी के कुछ उम्मीदवारों को ही चुनाव में हिस्सा लेने का मौका मिला। रूस में सेना के खिलाफ बयान देने और सरकार द्वारा गलत सूचना माने जाने वाली सामग्री फैलाने पर कार्रवाई हो सकती है। इसी वजह से विपक्षी उम्मीदवारों के लिए चुना

Share