रीवा में कंपनी में निवेश के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी: RTGS और नगद में दिए पैसे; हर महीने मुनाफे का दिया था लालच

रीवा। कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने पुलिस को आवेदन दे दिया है । उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और निवेश की गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत में 1 करोड़ 10 लाख रुपये के भुगतान का जिक्र किया गया है।
चार आरोपियों के नाम सामने आए
शिकायतकर्ता सुनील सिंह राठौर के मुताबिक, करीब 18 महीने पहले उनकी मुलाकात विवेक तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, सौरभ तिवारी और सचिन तिवारी से हुई थी। शिकायत में बताया गया है कि उनके परिचित शिवम कुमार गुप्ता ने एक कंपनी के बारे में जानकारी दी। फिर बताया कि इसमें पैसा निवेश करने पर हर महीने मुनाफा मिलेगा।
कंपनी के नाम पर बड़ी रकम निवेश कराई
कंपनी के नाम पर पीड़ित और उनके परिचितों से बड़ी रकम निवेश कराई गई। आवेदन में बताया गया है कि अलग-अलग लोगों ने मिलकर करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये का भुगतान किया। जिसमें कुछ रकम बैंक के माध्यम से और कुछ नकद दिए जाने का आरोप है।
शुरू में कुछ समय तक भुगतान किया
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शुरू में कुछ समय तक भुगतान किया गया। फिर दो-तीन महीने बाद भुगतान बंद कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर फोन उठाना भी बंद कर दिया।निवेश करने वालों में सुनील सिंह राठौर, राजीव विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता, महेश थारवानी, के.सी. मिश्रा, राकेश कुशवाहा, विवेक सिंह, राजेश दुबे, दिनेश बजाज, विवेक मिश्रा, प्रदीप गुप्ता और शिवदयाल कुशवाहा समेत अन्य लोग शामिल हैं।
RTGS और नगद में दी रकम
शिकायत में बताया 24 लाख रुपये RTGS से दिए है। 26 लाख रुपये नकद सहित अलग-अलग रकम के लेनदेन का भी उल्लेख किया गया है। वहीं शिकायतकर्ता ने पुलिस को बैंक खातों और भुगतान से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध कराने की बात कही है।