इंदौर | प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज़ | राजनीति
इंदौर में CM मोहन यादव बोले-नक्सलवाद की तरह खत्म करेंगे नशा: ताकत के साथ टीम कर रही काम; गैंग को पकड़ रही पुलिस

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए ड्रग्स और नशाखोरी के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस पूरी ताकत के साथ नशा कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।
2029 की डेडलाइन पर काम
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2029 तक देश को ड्रग्स और नशे से मुक्त करने की डेडलाइन तय की गई है। मध्य प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आसपास के 7 राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
नक्सलवाद की तरह होगा खात्मा
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह सरकार ने नक्सलवादी आंदोलन और गतिविधियों के खिलाफ सफलता हासिल की है, उसी तर्ज पर नशा माफिया का भी खात्मा किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए पुलिस लगातार बड़े सिंडिकेट और गिरोहों पर कार्रवाई कर रही है।