| | | |

युवक की जान बचाने वालों का DGP करेंगे सम्मान: इंदौर की सड़क पर हुआ था बेहोश; पुलिसकर्मियों ने दिया था CPR

इंदौर। इंदौर में सड़क पर बेहोश होकर गिरे एक छात्र की समय पर CPR मिलने से जान बच गई। छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा।  पुलिसकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए छात्र को CPR देना शुरू किया।

इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर मिली इस मदद से छात्र की जान बच गई। पुलिसकर्मियों की इस तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने तीनों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

एक पल की देरी पड़ सकती थी भारी
छात्र सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस ने CPR देकर छात्र की हालत संभालने की कोशिश की और बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाया।

समय पर मिली मदद ने छात्र की जान बचाई। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखाया कि मुसीबत के समय पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था की पहचान नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने वाली उम्मीद भी बन सकती है।

पुलिसकर्मियों को DGP ने सराहा
पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सराहना की है।

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, आरक्षक राहुल बोर्डिया और आरक्षक विवेक प्रजापति को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

‘देशभक्ति-जनसेवा’ का दिखा असली मतलब
तीनों पुलिसकर्मियों ने संकट की घड़ी में जिस तरह एक अनजान छात्र की जिंदगी बचाने के लिए तत्परता दिखाई, वह मध्यप्रदेश पुलिस के ध्येय वाक्य ‘देशभक्ति-जनसेवा’ का जीवंत उदाहरण है।

इन पुलिसकर्मियों के साथ उस वक्त सहयोग करने वाले आम नागरिक भी बधाई के पात्र हैं। एक छात्र की जिंदगी बचाने में पुलिस और आमजन की यह साझी कोशिश इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर पेश करती है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Share