| |

झाबुआ में चेन स्नेचिंग की कोशिश: महिला ने बहादुरी और सूझबूझ से नाकाम किया प्रयास; वीडियो वायरल

झाबुआ। थांदला नगर में चेन स्नेचिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि महिला की बहादुरी से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। वीडियो 28 जुलाई की रात का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला की ओर से पुलिस थाने में आवेदन 8 अगस्त को दिया गया है। पूरे मामले में अभी पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को बनाया निशाना
घटना 28 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे थांदला के मुख्य बाजार स्थित एमजी रोड की है। CCTV फुटेज में बाइक पर सवार तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने सड़क पर टहल रही एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग और मोबाइल छीनने की कोशिश की। महिला की सतर्कता और बहादुरी के चलते बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

कुछ दिनों में चोरी की कई घटनाओं से बढ़ी चिंता
पिछले की दिनों से थांदला क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। हाल ही में नगर में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें हुई थीं।  जिनमें चोरों द्वारा लाखों रुपए का सामान ले गए। लगातार हो रही घटनाओं के बीच अब महिला से चेन और मोबाइल स्नेचिंग के प्रयास का वीडियो सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।

8 अगस्त को थाने में दिया आवेदन
घटना 28 जुलाई की होने के बावजूद पीड़ित की ओर से 8 अगस्त को थाने में आवेदन दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना और CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Share