रामायण के ट्रेलर लांच के बाद सामने आया रिव्यु, जमकर हुई तारीफ़

रामायण का ट्रेलर लांच होने के बाद उसका रिव्यु भी सामने आ चुका है। प्रख्यात फिल्म विशेषज्ञ तरन आदर्श ने फिल्म ट्रेलर का रिव्यु ट्विटर पर साझा किया। रिव्यु में उन्होंने फिल्म की कास्ट और एक्टिंग की तारीफ़ की है।
विजुअल्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर वाकई लाजवाब
तरन ने लिखा रामायण का ट्रेलर देखा और इसे सिर्फ एक ही शब्द में बयां किया जा सकता है और वह है शानदार। प्रथम संकल्प नाम का 4 मिनट का यह ट्रेलर आपको पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है। इसका प्रेजेंटेशन, स्केल, विजुअल्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर वाकई लाजवाब हैं। ये फिल्म हर तरह से एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव जैसी लगती है। कास्टिंग एकदम परफेक्ट लग रही है। भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर में दिव्यता, शालीनता और ताकत झलकती है और दूसरी तरफ रावण के रोल में यश का काम अद्भुत है।
दो पार्ट में रिलीज़ होगी फिल्म
डायरेक्टर एटली ने भी रामायण के ट्रेलर की जमकर तारीफ की हैं। बता दें कि इस मूवी को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर इस साल दीवाली पर रामायण पार्ट 1 और अगले साल 2027 की दीवाली पर फिल्म का पार्ट-2 सिनेमाघरों में दस्तक देगा।