| |

रामायण के ट्रेलर का डिजिटल रिलीज हुआ पोस्टपोंड, डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर बताई देरी की वजह

रणबीर कपूर और सई पल्लवी अभिनीत रामायण के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे करोड़ों दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। 24 जुलाई को ट्रेलर के रैली को पोस्टपोंड कर दिया है लेकिन इसका कारण सुनकर आपकी ख़ुशी बढ़ जाएगी। फिल्म का कोलाब सोनी पिक्चर एंटरटेनमेंट के साथ हुआ है इसलिए इसके ट्रेलर को फिलहाल डिजिटल पलटफोर्म पर लांच नहीं किया जाएगा।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर यह जानकारी दी है। निर्माता ने लिखा है, ‘आज हमारी ‘रामायण’ के लिए एक बहुत खास पल है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से ‘रामायण’ को दुनियाभर में ले जाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है। इसी वजह से, हम अब अपना ट्रेलर बाद में दुनियाभर में लॉन्च करेंगे। भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा’।

रामायण के सभी फैंस और इसमें यकीन रखने वालों का शुक्रिया

मल्होत्रा ने आगे लिखा है, ‘इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की खूबियों को जानने का दरवाजा खुलेगा। इसे मुमकिन बनाने में मदद करने के लिए मैं रामायण के सभी फैंस और इसमें यकीन रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं। हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं। आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए अपनी बेहतर कोशिश करें। जय हिंद’।

‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के साथ हो सकता है लांच

नामित मल्होत्रा के पोस्ट के बाद से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर अब ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के साथ दुनियाभर में रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत इस हॉलीवुड फिल्म के वितरण का जिम्मा सोनी के पास हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 31 जुलाई को फिल्म की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में ‘रामायण’ का ट्रेलर अटैच किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से या किसी आधिकारिक सूत्र से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल ट्रेलर लांच की अणि तारीख का एलान भी नहीं किया गया है।

Share