| |

रामायण-फर्स्ट पार्ट का ट्रेलर रिलीज: 9 घंटे में आए 10 मिलियन व्यूज, अरुण गोविल से लेकर रकुल प्रीत आए नज़र

आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर आज जारी कर दिया है। रिलीज के सिर्फ 9 घंटे में इसके 10 मिलियन व्यूज हो गए है। ट्रेलर में सभी कलाकारों की झलक दिखाई दे रही है। अरुण गोविल से लेकर रकुल प्रीत, विवेक ओबेरॉय जैसे कई कलाकार दिख रहे है।

रणबीर ने बखूबी निभाया राम का किरदार
सबसे पहले बात की जाए रणबीर कि तो ट्रेलर में उनका किरदार काफी प्रभावी दिख रहा है। यश ने अपने दमदार अभिनय से रावण को बखूबी स्क्रीन पर उतरा है। सई पल्लवी की सादगी से मां सीता का किरदार बहुत खूबसूरत दिख रहा है। विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रवि दुबे भी अपने किरदारों में बखूबी जंच रहे है।

सई और यश के अभिनय ने चौकाया
ट्रेलर में कलाकारों के अभिनय के साथ ही शानदार वीएफएक्स और एडिटिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सबसे खास बात यह है कि दक्षिण से होने के बावजूद सई और यश बिल्कुल साफ़ हिंदी बोल रहे है। दर्शकों को सिर्फ एक कमी खल रही है कि ट्रेलर में भक्त हनुमान की झलक क्यों नहीं दिखाई गई है।

इसी साल रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि पहले यह ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था लेकिन सोनी एंटरटेनमेंट के साथ कलब होने के बाद इसका डिजिटल रिलीज टाल दिया गया। यह फिल्म का पहला पार्ट है जो इसी साल रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

 

Share