|

फालता जीत पर पीएम मोदी का संदेश, बोले- लोकतंत्र की जीत और गंडागर्दी की हार

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रिकॉर्ड जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने इस जीत को “लोकतंत्र की जीत और गंडागर्दी की हार” बताते हुए पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि फालता की जनता ने अपना स्पष्ट फैसला सुना दिया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह पश्चिम बंगाल की जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि राज्य की जनता विकास कार्यों को देख रही है और इसी कारण भाजपा को लगातार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए कार्य करती रहेगी।

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फालता की जीत भाजपा के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके असाधारण प्रयासों और संगठनात्मक काम के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है, जिसे पार्टी राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देख रही है।

Share

Similar Posts