पीथमपुर में रिश्तेदार पर महिला को डराने-धमकाने का आरोप: शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार

पीथमपुर। सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर डराने-धमकाने और दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 45 वर्षीय कृपाल पिता सुल्तान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे बीती रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया।
18 सितंबर को दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 18 सितंबर को सेक्टर-1 थाने में लिखित शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता था और लालच देकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
सबूत जुटाने के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए और जांच के बाद आरोपी कृपाल को बीती रात हिरासत में लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।