| |

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा, दिल्ली-NCR में CNG भी बढ़ी; नई दरें लागू

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है।

9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम

तेल कंपनियों ने पिछले 9 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 15 मई को कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 19 मई को पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए थे। कुल मिलाकर, मई महीने में अब तक ईंधन की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है।

पश्चिम एशिया संकट का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ती ऊर्जा कीमतों के चलते सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली-NCR में CNG भी हुई महंगी

पेट्रोल-डीजल के साथ दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार, दिल्ली में CNG अब 81.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। पिछले 10 दिनों में CNG की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये और 18 मई को 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई थी।

Share

Similar Posts