|

पेटलावद में नाकोडा भैरव ट्रस्ट की पहल: पेटलावद में जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क भोजन; सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ता

पेटलावद। मेवा नगर पेटलावद में श्री नाकोडा भैरव ट्रस्ट मंडल और कार्यकारिणी की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम 24 सितंबर 2026 को नया बस स्टैंड स्थित श्रद्धांजलि चौक पर हुआ।

यह सेवा कार्य श्री नाकोडा भैरव देव के आदेशानुसार, आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब की प्रेरणा और गादीपति सुमित पिपाड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। भोजन प्रसादी वितरण में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन कराया गया।

कटारिया परिवार ने किया सहयोग
कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार राजेंद्र कुमार अभिषेक कटारिया परिवार, बोरी की ओर से सहयोग किया गया। ट्रस्ट मंडल के कार्यकर्ताओं ने आयोजन में व्यवस्थाएं संभालीं और लोगों को भोजन प्रसादी वितरित की।

कार्यकर्ताओं ने दी सेवाएं
कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विनोद भंडारी, महावीर समिति अध्यक्ष संजय भंडारी (गुडु भाई), अभय पीपाड़ा, सुभाष निमजा, सूरजमल भंडारी, अर्पित बोकड़िया, आगम चोपड़ा, रितेश सोनी, नवदीप गुगलिया, कालू गुगलिया, पवन विश्वकर्मा, विनय चाणोदिया, शुभम जैन, समकित जैन, नयन जैन और योगेश मालवी मौजूद रहे।

श्री नाकोडा दरबार मेवा नगर पेटलावद के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी सेवाएं दीं। ट्रस्ट मंडल की ओर से बताया गया कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Share