|

नेपाल में 130 करोड़ का ‘रेस्क्यू घोटाला’, 32 लोगों पर मुकदमा दर्ज

नेपाल में विदेशी पर्यटकों के ‘रेस्क्यू’ और इलाज के नाम पर बड़े बीमा घोटाले का खुलासा हुआ है। करीब 130 करोड़ रुपये की ठगी के इस मामले में 32 लोगों के खिलाफ काठमांडू जिला अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले की जांच नेपाल पुलिस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) ने की, जिसने 15 मार्च को अपनी रिपोर्ट सरकारी वकील कार्यालय को सौंपी थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा कंपनियों से करोड़ों रुपये की राशि हासिल की। आरोप है कि उन्होंने करीब 94.84 करोड़ नेपाली रुपये, 29.98 लाख अमेरिकी डॉलर और 14,500 यूरो की ठगी की।

इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इन पर राष्ट्रहित के खिलाफ अपराध, दस्तावेजी धोखाधड़ी, आपराधिक लाभ और संगठित अपराध जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

जांच में सामने आया कि इस घोटाले में 16 ट्रैकिंग कंपनियां, 5 रेस्क्यू कंपनियां, 3 अस्पताल, 4 हेलिकॉप्टर कंपनियां, 3 एजेंट और एक गाइड शामिल थे। कई कंपनियों के संचालक और प्रबंधक भी गिरफ्त में हैं।

फर्जी ‘रेस्क्यू’ का तरीका बेहद चौंकाने वाला था। आरोपियों ने पर्यटकों को जबरन अस्पताल में भर्ती कर नकली मेडिकल रिपोर्ट तैयार कीं और बीमा क्लेम के लिए भारी बिल बनाए। कई मामलों में पर्यटकों को दिन में घूमने या शॉपिंग के लिए भेजा जाता था और शाम को अस्पताल में भर्ती दिखाया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि बीमा भुगतान की पुष्टि होने तक पर्यटकों के पासपोर्ट तक जब्त कर लिए जाते थे। उनसे जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए जाते थे कि वे इलाज से संतुष्ट हैं।

सीआईबी के अनुसार, 2022 के बाद से इस नेटवर्क ने करीब 285 करोड़ रुपये से अधिक का बीमा दावा किया, जिसमें से लगभग 130 करोड़ रुपये का भुगतान भी हो चुका है।

सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था, जिसकी सिफारिशों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

इस खुलासे के बाद नेपाल के पर्यटन और ट्रैकिंग उद्योग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, जहां विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और भरोसे को लेकर चिंता बढ़ गई है।

आरोपितों की सूची

1. मुक्ति पाण्डे – ऐवरेस्ट एक्सपीरियंस एंड असिस्टेंस प्रा. लि.

2. सुवास केसी – एवरेस्ट एक्सपीरियंस एंड असिस्टेंस प्रा. लि.

3. विवेक पाण्डे – माउंटेन रेस्क्यू सर्विस

4. जयराम रिमाल – माउंटेन रेस्क्यू सर्विस

5. विवेक राज थपलिया – नेपाल चार्टर सर्विस प्रा. लि.

6. रविन्द्र अधिकारी – नेपाल चार्टर सर्विस प्रा. लि.

7. डॉ. गिर्वाण राज तिमल्सिना – श्रीद्धि इंटरनेशनल अस्पताल

8. डॉ. मिनालमा पाण्डे – स्वाकन इंटरनेशनल अस्पताल

9. श्याम सुन्दर कँडेल – स्वाकन इंटरनेशनल अस्पताल

10. संदीप ढुंगाना – हिमालयन मास्टर्स एडवेंचर्स

11. संदीप तिवारी – रॉयल हॉलिडे एडवेंचर

12. शान्त कुमार बानिया – मैजिक हिमालय ट्रेक

13. विनोद सापकोटा – नेपाल ट्रेक एडवेंचर

14. जीवन पाण्डे – एरा इंटरनेशनल अस्पताल

15. भानु ढकाल – एरा इंटरनेशनल अस्पताल

16. फुर्वा छिरिङ शेर्पा – एरा इंटरनेशनल अस्पताल

17. ममता भट्ट – एरा इंटरनेशनल अस्पताल

18. चुंगला शेर्पा – एरा इंटरनेशनल अस्पताल

19. पासांग शेर्पा – पानोरमा हिमालय ट्रेकिंग

20. तेनजिंग शेर्पा – पानोरमा हिमालय ट्रेकिंग

21. पासांग दावा शेर्पा – अल्टिच्यूट एयर

22. बद्री लम्साल – स्पिरिचुअल एक्सकर्शन

23. कवीन्द्र लम्साल – स्पिरिचुअल एक्सकर्शन

24. विष्णु प्रसाद लम्साल – नेपाल हाइकिंग एडवेंचर

25. संदीप भण्डारी – माउंटेन हेलिकॉप्टर

26. प्रकाश बाबु दाहाल – मनांग एयर

27. चन्द्र प्रसाद प्याकुरेल – अल्टिच्यूट एयर

28. कुमार भण्डारी – नेपाल रेस्क्यू एंड असिस्टेंस

29. खोमराज अधिकारी – नेपाल चार्टर सर्विस

30. गणेश सिलवाल – एरा इंटरनेशनल अस्पताल

31. श्रीराम केसी – स्वाकन अस्पताल (पूर्व संचालक

) 32. राम कुमार फुयाल – वर्ल्डवाइड असिस्टेंस प्रा. लि.

Share

Similar Posts