‘नमोस्वर’ में भक्ति के साथ सेवा का संदेश: 13 सितंबर को अभय प्रशाल में जैन म्यूजिकल फेस्ट; जरूरतमंदों के लिए जुटाई जाएगी सामग्री

इंदौर। जैन सोशल ग्रुप इंदौर रीजन एवं जेएसजी लीजेंड द्वारा सकल जैन समाज के लिए 13 सितंबर को अभय प्रशाल, इंदौर में आयोजित होने वाले ‘नमोस्वर – जैन म्यूजिकल फेस्ट’ को केवल संगीत और भक्ति का आयोजन न बनाकर सेवा से जोड़ने की सार्थक पहल की गई है।
JSG Helping Hands के माध्यम से होगी मदद
जेएसजी इंदौर रीजन के चेयरमेन नीलेश प्रियंका वेद ने बताया कि इस अवसर पर JSG Helping Hands के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए दान एवं उपयोगी सामग्री एकत्रित की जाएगी।
कपड़े से लेकर शिक्षा सामग्री तक दे सकेंगे सहयोग
नए या अच्छी स्थिति वाले कपड़े, बच्चों की शिक्षा सामग्री, किताबें, बैग, स्टेशनरी, खाद्य सामग्री, आवश्यक वस्तुएं अथवा आर्थिक सहयोग देकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस सेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया है।
‘छोटा योगदान, बड़ी उम्मीद’ का संदेश
जेएसजी लीजेंड के अध्यक्ष दीपेश मिताली जैन व कन्वीनर अंकित अंकिता नाहर ने बताया कि “निस्वार्थ सेवा से बड़ा न कोई धर्म, न कोई कर्म” के संदेश के साथ JSG का प्रयास है कि सामूहिक सहयोग से जरूरतमंद परिवारों के घरों में खुशियों की रोशनी पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि किसी का छोटा-सा योगदान किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद बन सकता है।