अनिका ने जीते दो खिताब: अंडर-11 और अंडर-13 में बनीं चैंपियन; आरव कासट ने अंडर-13 का खिताब जीता

इंदौर। अनिका माहेश्वरी और आरव कासट ने इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में आयोजित यशवंत क्लब चतुर्थ इंदौर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में खिताबी सफलता हासिल की। अनिका ने अंडर-11 और अंडर-13 बालिका तथा आरव कासट ने बालक अंडर-13 आयु वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अनिका ने दोहरी खिताबी सफलता हासिल की।
अनिका ने दोनों फाइनल जीते
यशवंत क्लब में आयोजित स्पर्धा के बालिका अंडर-11 आयु वर्ग के फाइनल में अनिका माहेश्वरी ने दिशा रघुवंशी को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अनिका ने अंडर-13 आयु वर्ग में सानवी सिंघल को 3-1 से हराकर दोहरी खिताबी सफलता हासिल की। वहीं बालक अंडर-13 आयु वर्ग के अंतिम मुकाबले में आरव कासट ने पूणयांश जैन को 3-0 से हराकर खिताब जीता।
सार्थक को हराकर साकार सेमीफाइनल में
स्पर्धा के बालक अंडर-15 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में साकार भार्गव ने सार्थक खरे को 3-1 से, पूणयांश जैन ने दक्ष माहेश्वरी को 3-2 से, आरव कासाट ने समीर सैयद को 3-2 से तथा रक्षत चावड़ा ने अर्णव शेलगांवकर को 3-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अनिका माहेश्वरी ने सिदीक्षा सोलंकी को 3-0 से, नेहल नाहर ने सिदीक्षा जैन को 3-0 से, सानवी सिंघल ने अनाया सेठिया को 3-2 से और आरवी जैन ने आध्या पारासर को 3-0 से हराया। बालक अंडर-17 आयु वर्ग के प्रीक्वार्टर फाइनल में पुणयांश जैन, आरव कासट, सार्थक खरे, रिदम गडिया, अर्थव सिंह ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
समीर ने सैयद को हराया
बालक अंडर-19 आयु वर्ग के शुरुआती दौर के मुकाबलों में समीर सैयद ने अर्श चिरमानी को 3-0 से, द्वियुमानी दत्ता ने प्रतुल पाटनी को 3-1 से, अर्णव शेगावकर ने रूद्रांश झा को 3-1 से, अद्विक राठौर ने मृदुल संतसंगी को 3-1 से, सारंग अग्रवाल ने दक्ष शर्मा को 3-0 से, समयंक लुणकड ने कुलदीप मीणा को 3-0 से, लक्ष भदोरिया ने धैर्य जैन को 3-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग में भी हुए मुकाबले
पुरुष वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबलों में रक्षत चावड़ा ने समयंक लुंकण को 3-0 से, योगेश कुमावत ने समीर सैयद को 3-1 से, नवीन नातु ने अद्विक राठौर को 3-0 से, अबु बकर ने मृदुल संतसंगी को 3-0 से, मृदुल जोशी ने मित मिमरोट को 3-0 से, साउद खान ने धैर्य जैन को 3-0 से, अर्जुन गुप्ता ने रिदम गडिया को 3-0 से, सार्थक खरे ने हिमांशु कंसल को 3-0 से, प्रथम बॉथम ने अमित पाटीदार को 3-0 से और चैतन्य करोडे ने प्रतीक सेठी को 3-0 से पराजित किया।