इंदौर में 14 सितंबर से ऑल इंडिया जूनियर टेनिस स्पर्धा: देशभर के 100 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा; 12 और 14 वर्ष वर्ग में होंगे मुकाबले

इंदौर। ऑल इंडिया टेनिस संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश टेनिस संघ 14 सितंबर से इंदौर टेनिस क्लब (आईटीसी) में विद्या देवी कक्कड़ स्मृति ऑल इंडिया चैंपियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। स्पर्धा में देशभर के 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
18 सितंबर तक खेले जाएंगे मुकाबले
म.प्र. टेनिस संघ के सचिव अनिल धूपर ने बताया कि 18 सितम्बर तक खेले जाने वाले इस टूनार्मेंट में 12 एवं 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। क्वालिफाइंग मुकाबले 12 एवं 13 सितम्बर को होंगे।
8 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल
टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश के लगभग 100 खिलाड़ियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं।