धार में तांत्रिक ने महिला के हाथों पर रखे जलते हुए कोयले: बाल पकड़कर मारा, लातों से रौंदा; जिला अस्पताल में इलाज जारी

धार। धामनोद क्षेत्र की 52 वर्षीय महिला को भूत-प्रेत की बाधा दूर करने के नाम पर झाबुआ के तांत्रिक ने उसके नाथ पर जलते हुए कोयले और कंडे रख दिए।
इसके बाद तांत्रिक ने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला की आवाज सुनकर परिजनों ने उसे धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया और तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता की पहचान प्रेम बाई मांगी निवासी गाड़िया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसा महिला को कुछ शारीरिक और मानसिक परेशानी थी, जिसे परिवार ने किसी बाहरी बाधा या भूत-प्रेत का साया मान लिया।
परिजनों को कमरे के बाहर निकला, कोयले से जलता रहा
अंधविश्वास के कारण परिजन महिला को झाबुआ के भेरूपाड़ा गांव स्थित एक तांत्रिक लक्ष्मण तालू नीनामा राड़िया के पास लेकर पहुंचे थे। तांत्रिक ने अंधविश्वास का फायदा उठाते हुए परिजनों को कमरे से बाहर निकाल दिया और कमरे के भीतर महिला के साथ अमानवीयता की है।
बाल पकड़कर मारपीट की
पीड़िता और परिजनों ने बताया कि तांत्रिक ने महिला के बाल पकड़कर मारपीट की, उसे लातों से रौंदा और उसके हाथों पर जलते हुए कंडे रख दिए, जिससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए।

हाथ-पैर पर वजन रखकर पीटा
अन्य परिजनों गणेश माडेवाल ने बताया कि वे पहली बार उस तांत्रिक के पास गए थे। तांत्रिक ने इलाज के नाम पर न सिर्फ महिला को जलाया, बल्कि उसके हाथ-पैर पर वजन रखकर उसे बुरी तरह पीटा भी। परिजनों ने इस ढोंगी बाबा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।

जिला अस्पताल रेफर किया
घटना के तुरंत बाद परिजन महिला को लेकर धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टर पंकज धाकड़ ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।