| | |

विधायक महेंद्र हार्डिया बोले- विकास के बाद भी नहीं मिलते वोट: बीजेपी कभी भेदभाव नहीं करती; 1% भी वोट नहीं मिलता

इंदौर। विधानसभा-5 के विधायक महेंद्र हार्डिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे खजराना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वियकस के बाद भी खजराना से वोट नहीं मिलते है।

मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक हार्डिया ने कहा, “मैंने कहा है कि हम कभी भी धर्म के आधार पर विकास के काम में भेदभाव नहीं करते। भारतीय जनता पार्टी कभी भेदभाव नहीं करती।

भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, इस थीम पर काम करती है। मैं लगातार पांच बार से खजराना क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं और वहां का जो मत प्रतिशत है, मुझे 1% भी वोट नहीं मिलता।”

विकास के बाद भी खजराना से वोट नहीं मिलते 
उन्होंने आगे कहा, “हजारों विकास के कार्य करने के बाद भी खजराना से वोट नहीं मिलते। कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव हारने के बाद कभी खजराना में मुंह दिखाने भी नहीं आता, फिर भी वहां के लोग उन्हें भर-भर के वोट देते हैं।”

अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाता
विधायक ने कहा कि कुछ लोग उन्हें पसंद करते हैं और वोट भी देते हैं, लेकिन विकास के बावजूद अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाता, इसका उन्हें मलाल है।

Share