|

CNG Price Hike: LPG-दूध के बाद अब CNG भी महंगी, मुंबई में ₹2 प्रति किलो बढ़े दाम

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। LPG गैस सिलेंडर और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में CNG (Compressed Natural Gas) भी महंगी हो गई है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG Price Hike का ऐलान करते हुए कीमत में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 14 मई की रात 12 बजे से लागू हो चुकी हैं।

नई कीमत लागू होने के बाद अब Mumbai CNG Price बढ़कर ₹84 प्रति किलोग्राम हो गई है। इसका सीधा असर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में सफर करने वाले यात्रियों, ऑटो-रिक्शा चालकों, टैक्सी संचालकों और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर पड़ सकता है।

एमजीएल (MGL) ने बयान जारी कर कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और रुपये की कमजोरी के कारण गैस खरीद लागत में भारी इजाफा हुआ है। कंपनी के अनुसार, महंगे गैस स्रोतों पर बढ़ती निर्भरता के चलते MGL CNG Rate बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।

मुंबई सीएनजी रेट में बढ़ोतरी का असर शहर के परिवहन तंत्र पर तुरंत दिखाई दे सकता है। फिलहाल मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में लगभग 12.8 लाख वाहन CNG पर चलते हैं। इनमें करीब 4.7 लाख ऑटो रिक्शा, 1.6 लाख से ज्यादा टैक्सियां और 5 लाख से अधिक निजी कारें शामिल हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सीएनजी महंगी होने से ऑटो रिक्शा चालकों की प्रति किलोमीटर संचालन लागत लगभग ₹1.03 तक बढ़ सकती है। ऐसे में ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। परिवहन विभाग जल्द किराए में संशोधन को लेकर चर्चा कर सकता है।

सिर्फ ऑटो और टैक्सी ही नहीं, बल्कि मुंबई की हजारों BEST बसों और राज्य परिवहन सेवाओं पर भी इस मूल्य वृद्धि का असर पड़ सकता है। लगातार बढ़ती ईंधन महंगाई के बीच आम लोगों के मासिक खर्च पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका है।

Share

Similar Posts