भोपाल में सीलिंग कार्रवाई का विरोध: व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग

भोपाल। रहवासी इलाकों में कमर्शियल दुकानों पर हो रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने भोपाल में विशाल रैली निकाली। व्यापारियों की रैली रोशनपुरा चौराहे से न्यू मार्केट तक निकली। व्यापारियों ने व्यापार और रोजगार बचाने की मांग को लेकर सरकार के सामने अपनी बात रखी।
मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग
व्यापारियों ने भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग की। इसके साथ ही शहर में मिक्स्ड लैंड यूज लागू करने की भी मांग उठाई गई। व्यापारियों का कहना है कि रहवासी इलाकों में लंबे समय से चल रही दुकानों को लेकर जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए।
गुजरात की तर्ज पर कानून बनाने की मांग
व्यापारियों ने गुजरात की तर्ज पर अनधिकृत विकास नियमितीकरण कानून लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे व्यापारियों को राहत मिल सकती है। सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।