| |

मप्र के बड़वानी में भूकंप के झटके, 3.6 तीव्रता से दहशत

Madhya Pradesh के Barwani जिले में बुधवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

भूकंप का असर विशेष रूप से अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में देखा गया, जहां कंपन महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

National Center for Seismology के अनुसार, यह भूकंप दोपहर 12 बजकर 48 मिनट 53 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। इसका केंद्र बड़वानी जिले में लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जो Indore से करीब 145 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब दो मिनट तक कंपन महसूस हुआ। घरों में रखे सामान जैसे पंखे, बर्तन और फर्नीचर हिलते नजर आए।

स्थानीय निवासी लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि झटके महसूस होते ही वे तुरंत घर से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर भूकंप का पता चला।

इसी दौरान इंदिरा सागर पावर स्टेशन स्थित भूकंप वेधशाला में लगे सिस्मोमीटर ने भी इस गतिविधि को दर्ज किया। अधिकारियों के अनुसार यह हल्की तीव्रता का भूकंप था, लेकिन लोगों में डर का माहौल बन गया।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Share

Similar Posts