धार में नशा मुक्ति अभियान: एसपी ने विद्यार्थियों को किया जागरूक; नशा छोड़ने की दिलाई शपथ

धार। नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ग्राम मुलथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ से बातचीत कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स के लिए नशा मुक्ति विषय पर स्लोगन कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। कॉम्पिटिशन में एसतरे अहिरवार ने प्रथम, सोमेश निगम ने द्वितीय और दीपशिखा मण्डलोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक ने तीनों विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
स्टूडेंट्स को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर ने स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद अधिकारियों, शिक्षकों और स्टूडेंट्स ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
कई अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर, SDM प्रियंका मिमरोट, SDOP विश्वदीप सिंह परिहार, थाना प्रभारी बदनावर अमित सिंह कुशवाह तथा चौकी प्रभारी दौल्या हिना जोशी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक सुरेश भड ने किया। आभार प्रदर्शन पुलिस परिवार की ओर से हिना जोशी और स्कूल परिवार की ओर से प्रिंसिपल दीपक अग्रवाल ने किया।