| | |

उज्जैन में 8 चाकुओ के साथ युवक गिरफ्तार: शहर में घूमते हुए पकड़ाया; क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

उज्जैन। शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज़ान (24), पिता मोहम्मद शकील, निवासी एमके किराना, फाजलपुरा, उज्जैन के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 अवैध चाकू बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उससे अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share