MP में 4 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना: भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा; मनीषा सेंतिया को पर्यटन विभाग
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को उच्च शिक्षा, पर्यटन, गृह और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।
भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग
2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वे इससे पहले खनिज साधन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ थीं।
मनीषा सेंतिया को पर्यटन विभाग
2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनीषा सेंतिया को पर्यटन विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले गृह विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
शुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव
2016 बैच की आईएएस अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना को गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं।
विवेक कुमार को नवकरणीय ऊर्जा विभाग
2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वे वर्तमान में पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार इन सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है।