| |

उज्जैन पहुंचे मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत, महाकाल की भस्म आरती में किए दर्शन

उज्जैन: मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने किए महाकाल दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।

दोनों कलाकारों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि “बाबा ने बुलाया और हम आ गए।”

“इतनी भीड़ में कब दर्शन हो गए, पता ही नहीं चला”

मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री मोनालिसा और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि महाकाल मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक माहौल बेहद अद्भुत है।

उन्होंने कहा,
“कैसे इतनी भीड़ में शामिल होकर दर्शन हो गए, पता ही नहीं चला। भगवान का श्रृंगार होते देख आश्चर्य हुआ कि यह सब कैसे होता है।”

मंदिर समिति ने किया स्वागत

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दोनों कलाकारों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी दोनों सितारों को देखने को लेकर उत्साह नजर आया।

उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में अक्सर फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां बाबा के दर्शन के लिए पहुंचती रहती हैं, खासकर प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होने को बेहद विशेष माना जाता है।

Share

Similar Posts